पीरटांड: पीरटांड़ के सहायक अध्यापकों को एकजुट करने के लिए बीआरसी प्रांगण में अध्यापकों की हुई बैठक
पीरटांड़ के सहायक अध्यापको को एकजुट करने के उद्देश्य से शुक्रवार दोपहर 2 बजे पीरटांड़ बीआरसी प्रांगण में सहायक अध्यापकों ने बैठक की।बताया गया कि बीते विधान सभा चुनाव में सहायक अध्यापक संघ के नेताओं के रवैये से यहां के सहायक अध्यापक क्षुब्ध दिखे और उनके खिलाफ भड़ास निकाली तथा पीरटांड़ के व्हाट्सअप समूह से निकालने का निर्णय लिया गया।