टीकमगढ़: पथराव से नहीं झुकेगा कारवां”:जिला अध्यक्ष संजू— दरि बुडेरा में ASP-भीम आर्मी की गाड़ियों पर हमला, कार्यकर्ता घायल
टीकमगढ़ जिले के ग्राम दरि बुडेरा में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के काफिले पर कुछ लोगों द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में कुछ कार्यकर्ताओं के चोटिल होने की जानकारी मिली है। मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी के ज़िलाध्यक्ष संजू चौधरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और जल्द ही दोबारा गांव पहुंचकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।