कोलायत: कोलायत के नेणिया में पुरानी रंजिश के चलते ढाणी में जानलेवा हमला, हवाई फायरिंग और पथराव, हदां थाने में मामला दर्ज
हदां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नेणिया में पुरानी रंजिश और घरेलू विवाद को लेकर हथियारों से लैस होकर आए दर्जनों लोगों द्वारा एक घर में घुसकर जानलेवा हमला करने और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का गंभीर मामला सामने आया है।फलोदी जिले के जाम्बा थाना क्षेत्र के ननेउ निवासी पीड़ित सदीक खां पुत्र महेन्द्र खां मुसलमान ने हदां थाने में मामला दर्ज करवाया