झांसी: मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झांसी सहित प्रदेश के मण्डलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक की
Jhansi, Jhansi | Jun 7, 2025 प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी मण्डलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की और राज्य में चल रहे विकास कार्यों को तेज करने तथा कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जीरो पावर्टी अभियान के तहत चिन्हित परिवारों को लाभार्थीपरक योजनाओं से जोड़ने के कार्य पर जोर दिया।