झांसी: झांसी में ट्रेंड कर गई पान सिंह तोमर की नातिन, यूजर्स बोले- महिला पर हाथ उठाया तो पुलिस पीटती है
Jhansi, Jhansi | Jun 7, 2025 झांसी में बुधवार यानी 4 जून को चंबल के बागी पान सिंह तोमर की नातिन ने JE पर थप्पड़ की बारिश कर अपने दादा के इतिहास को जिंदा कर दिया। पान सिंह तोमर की नातिन द्वारा मारपीट का वीडियो सामने आने के 12 घंटे में सोशल मीडिया पर मानों इसे वायरल कर शिकायतें करने की बाढ़ आ गई। साथ ही एक्स पर भी लोगों ने वीडियो को खूब शेयर किया। यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।