झांसी: झांसी में 'खराब टोंटी बदलो अभियान' का समापन, सांसद अनुराग शर्मा बोले- यह जन-जागरूकता का अनोखा प्रयास
Jhansi, Jhansi | Jun 7, 2025 भीषण गर्मी और जल संकट की चुनौती झेलते समाज में जब कोई छोटा-सा प्रयास बड़े बदलाव की बुनियाद रखता है, तो वह आंदोलन बन जाता है। ऐसा ही एक सराहनीय प्रयास झांसी में देखने को मिला, जहां "खराब टोंटी बदलो अभियान" के माध्यम से लोगों ने न सिर्फ टपकते नलों को बदला, बल्कि जल संरक्षण का एक प्रेरक संदेश भी दिया।