नानपारा: नानपारा में होली पर्व के दौरान जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर तैनाती की, सकुशल संपन्न कराया
होली पर्व एवं जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नानपारा क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही वहीं पेट्रोलिंग भी किया गया साथ ही नमाज को सकुशल संपन्न कराने हेतु मस्जिदों के आसपास पुलिस बल को लगाया गया जिनके द्वारा निरंतर निगरानी की गई और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से सक्रिय रहा।