नकुड: मुजफराबाद रोड से पुलिस ने अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ किया गिरफ्तार
गुरुवार को थाना फतेहपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुजफराबाद रोड से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है l अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है l अभियुक्त संदीप पुत्र रविंद्र निवासी मुजफराबाद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l