आगरा: आगरा में हो रही बारिश के बाद ताजमहल के बगीचे में भरा पानी, वीडियो आया सामने
Agra, Agra | Sep 13, 2024 आगरा में बीते कई घंटे से हो रही बारिश के बाद ताजमहल के बगीचे में भी पानी भर गया, बारिश ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है, ताजमहल के सामने वाले दोनों बगीचे तालाब जैसे दिखाई दे रहे थे, इस दौरान पुरातत्व विभाग, गाइड, सुरक्षा कर्मी, इस दृश्य को देखकर हैरत में पड़ गए, ताजमहल देखने आए पर्यटक भी हैरान दिखे, इसका वीडियो सामने आया है।