केशोरायपाटन: बूंदी में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाताओं का सम्मान
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर बूंदी में 100 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं का सम्मान किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के शुभकामना पत्र, प्रशस्ति पत्र, माल्यार्पण और बैज के जरिए वृद्ध मतदाताओं की लोकतंत्र में भागीदारी को सराहा गया।