अलवर: घासीराम क्लॉक टॉवर के सामने टूटे नाले में गिरा मासूम, बड़ा हादसा टल गया
Alwar, Alwar | Jun 21, 2026 अलवर में रविवार शाम घासीराम क्लॉक टॉवर के सामने नगरपालिका द्वारा तोड़े गए नाले में एक मासूम बच्चा गिर गया। गनीमत रही कि लोगों ने तत्परता दिखाकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाला तोड़ने के बाद न बैरिकेडिंग की गई थी और न चेतावनी संकेत लगाए गए।