जगदलपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महारानी अस्पताल जगदलपुर का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश
*जगदलपुर।* स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार को जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई और समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और संवेदनशील