बंदगांव प्रखंड कार्यालय परिसर से सोमवार को "चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो" अभियान के तहत जागरूकता रथ को बीडीओ भीषम कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ प्रखंड की 13 पंचायतों में भ्रमण कर स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, एनीमिया और मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी जानकारी देगा।