गोविंदगढ़: रामगढ़ में सख्त नाकाबंदी, पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप
रामगढ़ कस्बे के बहादुरपुर रोड पर बुधवार देर शाम थाना अधिकारी अजीत सिंह बडसरा के नेतृत्व में ए श्रेणी की सख्त नाकाबंदी की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रुकवाकर गहनता से जांच की गई, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।