बंडा: बिनैका पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले 6 आरोपियों को भेजा जेल
Banda, Sagar | Apr 22, 2026 बिनैका पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बुधवार शाम करीब 4 बजे थाने से मिली जानकारी अनुसार करीब 2 माह पहले ग्राम डिलौना में 6 व्यक्तियों द्वारा फरियादी बाबू सिंह सहित अन्य लोगों के साथ घर में घुस कर मारपीट की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने विवेचना के दौरान मंगलवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।