पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर में सोमवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंदन कुमार ने सोमवार शाम करीब 5:00 बजे मामले की जानकारी दी है। मौके पर उन्होंने बताया कि शव की पहचान की जा रही है और घटना स्थल से साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।