जगदलपुर: पहली बार जगदलपुर पहुंचा सोमनाथ का ज्योतिर्लिंग, रुद्राभिषेक में उमड़े श्रद्धालु, स्वामी प्रणवानन्द ने दी जानकारी
बस्तर जिले के श्रद्धालुओं के लिए सोमवार का दिन विशेष और आध्यात्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण रहा । नगर में पहली बार सोमनाथ के पवित्र ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन का आयोजन किया गया , जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे, यह भव्य आध्यात्मिक आयोजन बाल विहार स्कूल जगदलपुर में सोमवार शाम आयोजित किया गया था।