मितौली: मैगलगंज के बरदहा गांव में पड़ोसी ने कूड़े के ढेर में लगाई आग, आग फैलने से घर में रखा गेहूं व भूसा जलकर राख
मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरदहा गांव में एक महिला ने कूड़ा नष्ट करने के लिए उसमें आग लगा दी और खेत चली गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों से महिला के पड़ोसी पिंटू के पक्के घर में आग लग गई। घर में रखा करीब 10 कुंटल गेहूं और भूंसा जलकर राख हो गया है। आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई है।