मेसकौर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार
Meskaur, Nawada | May 29, 2026 नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कार्रवाई बीजू बीघा पंचायत के मेडकुरी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।