वैर: लखनपुर निवासी एक दुकानदार के खाते से साइबर ठगों ने निकाली ₹284000, पीड़ित ने वैर थाने में कराया मामला दर्ज
Weir, Bharatpur | Jan 16, 2026 शुक्रवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नीरज कुमार पुत्र विनोद कुमार वैश्य निवासी लखनपुर थाना वैर ने दी गई रिपोर्ट में बताया है की उस के साथ गम्भीर साईबर धोखाधडी की घटना घटित हुई। उसके खाता से रॉयल शर्मा नामक व्यक्ति द्वारा धोखे से प्रेरित मेरे एचडीएफसी बैंक के खाता से 2,21000/- एवं मेरे क्रेडिट कार्ड पर लॉन के 63000/- रूपये का लॉन लिया गया ।