मेहदावल: संतकबीरनगर के हैंसर का शिक्षक निलंबित, शिवलिंग पर पैर रखने को लेकर हुआ था विवाद, गोरखपुर में मुकदमा दर्ज
संतकबीर नगर के हैंसर विकास खंड में स्थित प्राथमिक विद्यालय औराडाड़ के शिक्षक अब्दुर्रहमान को निलंबित कर दिया गया है। उन पर शिवलिंग पर पैर रखकर फोटो खिंचवाने और उसे फेसबुक पर पोस्ट करने का आरोप है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है। इससे पूर्व, शिक्षक के इस कृत्य को लेकर गोरखपुर जिले के बेलघाट थाने में भारतीय द