सुसनेर: दशहरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था के लिए आयोजन स्थल का किया निरीक्षण
सुसनेर में विजयादशमी का पर्व इस बार भी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंगलवार शाम को होने वाले आयोजन के लिए कॉलेज ग्राउंड में तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार शाम 4 बजे नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी, दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष मांगीलाल सोनी, SDM देवकुंवर सोलंकी और CMO हरिओम शर्मा ने निरीक्षण किया।