नवाबगंज: बाराबंकी में चोरों का आतंक, CCTV कैमरा उखाड़ ले गए और दुकान से हजारों की चोरी की
बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी है। पहली घटना आवास विकास चौकी क्षेत्र के ग्राम दारापुर की है, जहां एक प्लॉट से सोलर संचालित सीसीटीवी कैमरा चोरी कर लिया गया। चोरों ने घेराबंदी के तार काटकर प्लॉट में प्रवेश किया और करीब 14 फीट ऊंचे पाइप को मोड़कर कैमरा उखाड़ ले गए।