नवाबगंज: बाराबंकी जिला अस्पताल पहुंचे सड़क हादसे में घायल युवक की जेब में रखा मोबाइल फटा, मचा हड़कंप
बाराबंकी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार की सुबह करीब 8 बजे अचानक उठे धुएं और तेज आवाज ने मरीजों और उनके तीमारदारों को हक्का-बक्का कर दिया। वार्ड में कुछ ही पलों में अफरातफरी मच गई। अस्पताल का माहौल कुछ देर के लिए डर और दहशत में बदल गया। दरअसल बाराबंकी के उज्जवल नगर निवासी अवनीश पाल बाइक से लखनऊ जा रहे थे। तभी रास्ते में वह सड़क हादसे में घायल हुए।