मंझनपुर: कौशाम्बी में जनता की सुरक्षा पर एसपी का फोकस, कंट्रोल रूम और डायल-112 की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने जनपद स्थित डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम एवं डायल-112 कार्यालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम एवं डायल-112 पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं के निस्तारण, अभिलेखों के रख-रखाव, संचार व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया।