कर्वी: थाना पहाड़ी पुलिस ने बिक्री के लिए जाते हुए अभियुक्त को 18 क्वार्टर शराब के साथ किया गिरफ्तार
थाना पहाड़ी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की है। पुलिस ने बिक्री के लिए ले जाते हुए 18 क्वार्टर देसी शराब के साथ अभियुक्त मिरगेस पुत्र नत्थू निवासी अरवारा थाना रैपुरा को गिरफ्तार किया है।अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज रविवार की शाम 6:30 बजे प्रेस नोट जारी किया है।