राघोगढ़: कचरा डालने के चलते रुठियाई की चौपट नदी लेती जा रही नाले का रूप, स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए वीडियो किया जारी
राघोगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के रुठियाई में चौपट नदी में लोगों द्वारा घरों, दुकानों, मेडिकल, हॉस्पिटल से निकलने वाला हानिकारक कचरा डाला जा रहा है। जिससे चौपट नदी दूषित होकर नाले का रूप लेती जा रही है। नगर पालिका ने कचरा डालने पर ₹500 जुर्माने का बोर्ड लगाया है लोगों का आरोप है नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही। चौपट नदी में गोपी सागर डैम से पानी आता है।