बीकानेर में शारीरिक शिक्षा कैडर के शिक्षकों ने पदोन्नति में हो रही असमानता और भेदभाव के खिलाफ उपनिदेशक को ज्ञापन सौंपा। प्रदेशाध्यक्ष हापूराम चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने स्टाफ ऑफिसर डॉ. अशोक शर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन करेंगे।