जगदलपुर: जिला कार्यालय में सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह ने विभागीय निर्माण कार्यों की की विस्तृत समीक्षा
सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कहा कि बस्तर अंचल की स्थानीय आवश्यकता के मद्देनजर यहां पर कनेक्टिविटी विस्तार के लिए सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित कर अनुबंध के अनुसार नियत समय-सीमा में पूर्ण करें। साथ ही महत्वपूर्ण भवन निर्माण कार्यों को वरीयता देकर तेजी के साथ संचालित कर शीघ्र पूर्ण करें।