जगदलपुर: स्वामी विवेकानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम घोषित
शहर के स्वामी विवेकानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आज सोमवार सुबह 11 बजे वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई और साथ ही समर कैम्प का समापन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम उनके अभिभावकों को बताया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल मौजूद रहे।