जगदलपुर: ब्राह्मण समाज भवन में सर्व ब्राह्मण समाज ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया, भगवान परशुराम जयंती के विषय में दी जानकारी
सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 30 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के पावन पर्व को धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाने हेतु सोमवार को शाम 4 बजे हाता ग्राउंड के सामने वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर सनातन धर्म की महिमा, अक्षय तृतीया के विशेष महत्व और भगवान परशुराम जी के जीवन आदर्शों की जानकारी दी गई।