तरारी: एमएलसी चुनाव: तरारी में एनडीए ने कन्हैया प्रसाद के समर्थन में किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन
Tarari, Bhojpur | Apr 22, 2026 आरा-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर तरारी प्रखंड में मंगलवार को एनडीए ने पूरी ताकत झोंक दी। शाम 4 बजे के करीब बताया गया की नोनाडिह सिकरहटा स्थित विधायक कार्यालय में जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के समर्थन में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त एकजुटता दिखाई।