कटनी नगर: माधव नगर और एनकेजे में ठगों ने निवेश के नाम पर ₹15.74 लाख और ऑनलाइन लेनदेन से ₹68 हज़ार की साइबर ठगी की
साइबर ठगो निवेश के नाम पर एनकेजे क्षेत्र के दुर्गा चौक निवासी सत्येंद्र कुमार पटेल से 15 लाख 74 हजार रुपए की ठगी की है। वहीं माधव नगर क्षेत्र के खेरवाकला निवासी से यूपीआई के माध्यम से 68 हजार रुपये की ठग लिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने आज शनिवार दोपहर 3:00 बजे दोनों मामलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।