शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे फुरसतगंज कस्बे में एक सड़क हादसे में निजी बस ने सरकारी बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में निजी बस में सवार नौ यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।