पीलीभीत: रुरिया गांव के पास में हाइवे पर दो बाइकों की भिडंत, हादसे में एक की मौत तीन लोग घायल
बीसलपुर जगरौली पुल निवासी बाबा हेमराज दास पुत्र प्रसादी लाल उम्र 60 वर्ष व बाबा हरिदास उम्र 60 वर्ष पूरनपुर तहसील क्षेत्र में आए हुए थे। जैसे ही बाबा लोग रुरिया गांव के पास हाइवे पर पहुंचे तभी सामने से आ रही दुसरी बाइक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाबा की मौत और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।