पीलीभीत: धर्मापुर अंडरपास के पास में पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार चार लोग घायल
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव सोंधा निवासी छत्रपाल पुत्र बद्री प्रसाद अपनी पत्नी नीलम व पुत्री नंदिनी और पुत्र शौर्य को लेकर दूधिया खुर्द मेले में साइकिल से आ रहा था। जैसे ही साइकिल सवार धर्मापुर अंडरपास के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दो मासूम बच्चों सहित दंपति घायल हो गए। 108 एबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।