नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार आज शाम 4 बजे पिपरिया एसडीएम आकिब खान ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ग्राम धनाश्री का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सेवा सहकारी समिति धनाश्री स्थित शाकांबरी वेयरहाउस का निरीक्षण किया।