गुलाबगंज: बर्रीघाट स्थित बेतवा नदी पर 46 यजमानों ने कराया मुंडन, कल शुक्रवार को निकलेगी कलश यात्रा
गुलाबगंज मे शुक्रवार 24 अप्रैल से भव्य शिव शक्ति रूद्र महायज्ञ का धार्मिक आयोजन प्रारंभ होने जा रहा है। उसके पूर्व गुरुवार दोपहर 1 बजे इस आयोजन में यजमान के रूप में मौजूद 46 सदस्यो और कार्यकर्ताओं ने बेतवा नदी के बर्री घाट पहुंचकर दस विधि स्नान किया और मुंडन भी कराया बताया गया। बताया गया कि 24 तारीख सुबह 9 बजे स्टेशन हनुमान मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होगी।