बरहेट: बरहेट प्रखंड कार्यालय सभागार में SIR को लेकर बैठक, सफल एवं पारदर्शी संचालन पर दिया गया जोर।
सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ अंशु कुमार पांडे की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सफल एवं पारदर्शी तरीके से संचालित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें SIR को लेकर बीएलओ एवं सुपरवाइजर को कार्यों की जानकारी उन्हें दी गई। बताया गया कि राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को भी दो दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।