बक्सवाहा में संदिग्ध शराब पीने से दो की तबीयत बिगड़ी, जांच जारी
छतरपुर बंडा शराब कांड के बाद छतरपुर जिले के बक्सवाहा क्षेत्र में शराब पीने से दो लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है।प्रभावितों में ग्राम बरा निवासी एक व्यक्ति और ग्राम कुई निवासी भरत यादव शामिल हैं।मरीजों का दावा है कि उन्होंने बम्हौरी और बक्सवाहा की दुकानों से '8 PM' और 'McDowell’s' ब्रांड की शराब खरीदी थी।तबीयत बिगड़ने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें एहतियातन सागर और दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बीएमओ डॉ. सत्यम आसाटी ने उपचार की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि प्रशासन ने अभी शराब से ही तबीयत बिगड़ने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
Chhatarpur, Chhatarpur | Sep 14, 2026