गुरारू: गुरारू ओवरब्रिज के नीचे से स्प्लेंडर बाइक चोरी
Guraru, Gaya | Oct 22, 2026 गुरारू-अहियापुर मुख्य मार्ग पर रेलवे गुमटी के पास स्थित बगडीहा ओवरब्रिज के नीचे से बुधवार शाम 6:30 बजे स्प्लेंडर प्लस बाइक की चोरी हो गई।पीड़ित मंटू यादव पिता लालदेव यादव सामाजिक कार्यकर्ता और व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि वे बाइक को अपनी दुकान के सामने खड़ी कर दुकान में थे, तभी चोर दुस्साहस दिखाते हुए बाइक चोरी कर फरार हो गया।