कानपुर: सचेंडी में हाई स्कूल छात्र की ट्रक के नीचे आने से हुई मौत, साथी युवक घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
सचेंडी में एक बाइक सवार हाईस्कूल छात्र की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा उसका चचेरा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इंस्पेक्टर सचेंडी दिनेश सिंह बिष्ट ने शनिवार 2:00 बजे बताया कि, शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया है। मोटरसाइकिल पर नम्बर नहीं था। घायल युवक के अनुसार परिवारजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।