कानपुर: नवाबगंज में तेज रफ्तार कार ने खड़ी कार में मारी जोरदार टक्कर
नवाबगंज में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में दोनों कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।वही कार चला रहे युवक को मामूली चोट आई है।थाना प्रभारी ने शनिवार सुबह 8 बजे बताया सड़क किनारे खड़ी कार की पार्किंग लाइट नहीं जल रही थी जिसके चलते हादसा हो गया।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।