कानपुर: मिलिट्री कैंप चौकी के पास दुकानों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
जूही थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलिट्री कैंप चौकी के पास दुकानों में आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने शनिवार सुबह 7बजे बताया आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अग्निशमन यूनिटों के द्वारा दुकानों में लगी आग को अल्प समय में पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।