कानपुर: जिलाधिकारी ने आगामी चैत्र नवरात्र के अवसर पर फीलखाना और बिरहाना रोड के मंदिरों का किया निरीक्षण
शनिवार सुबह 11 बजे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आगामी चैत्र नवरात्र के अवसर पर फीलखाना, बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी देवी, वैभव लक्ष्मी मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं के आवागमन व अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा तपेश्वरी माता के साथ - साथ और राधा- कृष्ण, शिवजी और वैभव लक्ष्मी मंदिर के दर्शन भी किए गए।