सांगानेर: जयपुर के राजापार्क में कैफे की आड़ में चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस की रेड में 26 युवक-युवतियां पकड़े गए
जयपुर के राजापार्क इलाके में कैफे की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। स्पेशल कमिश्नर ओम प्रकाश पासवान के निर्देश पर CST (क्राइम स्पेशल टीम) ने 'NINE'S BEANS' कैफे पर बीती रात छापा मारा। कार्रवाई के दौरान कैफे में हुक्का पीते हुए 26 युवक-युवतियां पकड़े गए। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हुक्का बार संचालकों में हड़कंप मच गया।