मांझी: मांझी नगर पंचायत क्षेत्र के बैरिया घाट पर सरयू नदी में स्नान करने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई।
Manjhi, Saran | Apr 20, 2024 शनिवार की सुबह माँझी नगर पंचायत क्षेत्र के बैरिया घाट पर सरयु नदी में स्नान करने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। खबर भेजे जाने तक मृतक का शव ढूंढने की दिशा में कोई प्रयास शुरू नही किया गया था। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि स्नान करने के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया तथा देखते ही देखते नदी की धारा में विलीन हो गया।