कोडरमा: आठ दिवसीय नशा मुक्ति अभियान के तहत पुतों गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
उन्होंने कहा कि नशा आज समाज की सबसे बड़ी सामाजिक बुराइयों में से एक बन चुका है। उन्होंने बताया कि नशे के कारण अपराध, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाएं और आर्थिक तंगी बढ़ रही है। विशेष रूप से युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है। जो उनके भविष्य और करियर को अंधकार में धकेल रही है।