कोडरमा: महिला ने पड़ोसी पर कीटनाशक खिलाने और इज्जत से खिलवाड़ करने की एसपी से शिकायत की
कोडरमा थाना क्षेत्र के नगरखारा निवासी एक महिला ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पड़ोस के एक व्यक्ति पर गाली गलौज करने, मारपीट करने और कीटनाशक दवा खिलाकर जान मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी के द्वारा उसके इज्जत से भी खिलवाड़ किया गया।