कोडरमा: तिलैया पुलिस ने एसपी की सूचना पर ब्राउन शुगर के साथ चार लोगों को पकड़ा, नकदी व वाहन जब्त
झुमरी तिलैया में पुलिस अधीक्षक कोडरमा को मिली गुप्त सूचना पर नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कुल 2.84 ग्राम ब्राउन शुगर, नकद राशि, मोबाइल और वाहन बरामद किए गए। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।